Tokens, Identifiers, & Keywords
Tokens, Identifiers, & Keywords
Introduction to C Tokens
C language का syntax कई दूसरी popular languages के द्वारा follow किया गया है, इसलिए C का syntax समझना आपके लिए बहुत आवश्यक है। एक C program tokens से मिलकर बना होता है। यदि आप C language के सभी tokens को use करना सिख ले तो आप C language के expert बन जायेंगे।
उदाहरण के लिए की नीचे दिए गए program को देखिये। ये program tokens का सही क्रम में use है और इसके सिवा कुछ भी नहीं है।
Example:-
Example:-
Tokens 6 types के होते है। इनकी list नीचे दी जा रही है।
Example:-
Example:-
यदि इस list के अनुसार आप देखें तो ऊपर दिए गए program में int, main, printf ,+ और Software programming is cool आदि सब कुछ tokens ही है।
इन सभी tokens के बारे में अभी ना बता कर इस tutorial में आपको सिर्फ identifiers और keywords के बारे में ही बताया जा रहा है। बाकी tokens के बारे में आपको आगे की tutorials में बताया जायेगा।
C language में आप एक program characters की sequence में लिखते है। जैसे की #include <stdio.h> है। यह statement characters से ही मिलकर बना हुआ है। इस statement में i,n,c,l और h आदि characters है।
लेकिन ऐसा नहीं है की आप एक C program में कोई भी character use कर सकते है। इसके लिए C के द्वारा character set define किया गया है। जो characters इस set में है केवल वे ही एक C program में use किये जा सकते है।
Alphabet
Alphabet characters में आप A से Z capital case और a से z small case characters को use कर सकते है।
Digits
Digits में आप 0 से लेकर 9 तक की कोई भी digit use कर सकते है।
Special Characters
Special characters में आप नीचे दिए गए characters को use कर सकते है।
! @ # $ % ^ & * ( ) _ – + = | { } [ ] < > “, ? /
इन alphabets, digits और special characters के अलावा आप और कोई भी character C language में use नहीं कर सकते है। इसे ही C का character set कहा जाता है।
Identifiers
Identifiers वो नाम होते है जो आप variables, constants और functions आदि को देते है। इन नामों को देने के लिए भी कुछ नियम है जो आप follow करते है। यदि आप इन नियमों को follow नहीं करते है तो program में error आ जाती है।
Identifiers में @, %, – characters नहीं प्रयोग किये जा सकते है।
C case sensitive language है। इसलिए age और Age दो different identifiers कहलायेंगे।
Identifiers में आप operators नहीं use कर सकते है।
Identifier की शुरूआत आप या तो किसी character या underscore से कर सकते है। Digits से identifiers को start नहीं किया जा सकता है।
आप A से लेकर Z तक के small और capital दोनों तरह के letters या फिर underscore में से किसी के साथ भी identifiers को start कर सकते है। इसके बाद आप digits और दूसरे characters या underscore use कर सकते है।
Examples of Identifiers
Keywords को predefined tokens या reserved words भी कहते है। C language 32 keywords provide करती है। हर keyword का एक खास मतलब होता है। हर keyword को एक particular task perform करने के लिए define किया गया है।
इन keywords को अभी explain नहीं किया जा रहा है। इनके बारे में आप धीरे धीरे आगे आने वाली tutorials में जानेंगे।
Comments
Post a Comment